अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Nov-2019 11:51 AM
DELHI : इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज सरकार को लोकसभा में जमकर घेरा है। विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के विरोध में प्रदर्शन किया। वेल में पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने फटकार लगाई। ओम बिड़ला ने कहा कि वह चर्चा के माध्यम से सदन में सबको अवसर देते हैं लिहाजा प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष का यह रवैया ठीक नहीं। स्पीकर ओम बिड़ला की फटकार के बाद विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर वापस चले गए और फिर बाद में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू हो गई।
प्रश्नोत्तर काल में आज ज्यादातर सवाल जल संसाधन विभाग से जुड़े रहे। सदस्यों ने प्रश्नोत्तर काल में सड़क निर्माण से भी जुड़े सवाल पूछे जिसका विभागीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में जवाब दिया। वहीं शून्यकाल में भी कांग्रेस ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने इस पर सवाल करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक की आपत्ति के बाद भी इसे क्यों जारी किया गया।
इस मसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विदेश में पीएम के कार्यक्रम के पीछे यही पैसा लगा है। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'हमने आपको स्थगन प्रस्ताव इसलिए दिया क्योंकि यह मुद्दा जरूरी था। मजबूरन हमें वेल में जाना पड़ता है, आपको छोटा करने के लिए नहीं। देश को लूटा जा रहा है, इलेक्टोरल बॉन्ड एक बहुत बड़ा घोटाला है।' वहीं लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉक आउट कर दिया है।