ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / india / लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान, समय आने पर जम्मू और कश्मीर...

लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान, समय आने पर जम्मू और कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

13-Feb-2021 02:43 PM

PATNA :आज लोकसभा में बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन है. बजट सत्र के दौरान लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि  बिल में ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है कि इससे जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा. इस बिल का जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा से कोई संबंध नहीं है. उपयुक्त समय पर प्रदेश को राज्य का दर्जा का दर्जा दिया जाएगा. 

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात को हमे समझना होगा. विपक्ष धारा 370 पर 17 महीने में हमसे हिसाब मांग रहा है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 70 सालों तक आपने क्या किया?  पीढ़ियों तक जम्मू कश्मीर पर शासन करने वाले बताएं कि उन्होंने क्या किया. धारा 370 हटनी चाहिए था हमने हटा दी है. हम हर हिसाब देने को तैयार हैं लेकिन बता दें कि कोरोना की वजह से एक साल तक सब कुछ बंद रहा.

अमित शाह ने कहा कि ओवैसी कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में मुसलमान अफसरों की संख्या कम है. लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम के आधार पर बांटेंगे. क्या हिन्दू अफसर मुस्लिम नागरिक से बात नहीं कर सकता है. मुस्लिम अफसर हिन्दू नागरिक से सवाल नहीं पूछ सकता है क्या?  आप अफसरों को भी धर्म के आधार पर बांटेंगे.   

इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी हम पर 2जी और 4जी रोकने का आरोप लगाती है उसके राज में जम्मू कश्मीर में महीनों तक मोबाइल ही बंद रहता था. जम्मू कश्मीर में परंपराए बदल रही है. पहले यहां सिर्फ तीन परिवारों के लोग राज करते थे, अब यहां के सामान्य लोग शासन करेंगे.