ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / Lok Sabha Seating System: लोकसभा में सीटों का सीक्वेंस बदला, अब 4 नंबर...

Lok Sabha Seating System: लोकसभा में सीटों का सीक्वेंस बदला, अब 4 नंबर की सीट पर बैठेंगे ये सीनियर सांसद, तो इस सीट पर बैठेंगी प्रियंका

03-Dec-2024 09:58 AM

By First Bihar

DELHI: देश में उपचुनाव के बाद नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेनेके बाद लोकसभा में सदस्यों की संख्या पूरी हो गई है। सदस्यों की संख्या पूरी होने के बाद सदन के भीतर सीटों का सीक्वेंस बदल गया है। 


दरअसल, लोकसभा में सांसदों की संख्या पूरी होने के बाद सीटों की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए सांसदों के सदन में आने के बाद कुछ पुराने सांसदों की सीटों में बदलाव किया गया है। पीएम मोदी पहले की तरह एक नंबर सीट पर बैठेंगे। उनके बगल में दो नंबर की सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीन नंबर की सीट पर गृह मंत्री अमित शाह बैठेंगे।


नई व्यवस्था में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सीट बदल गई है। नितिन गडकरी पहले 58 नंबर की सीट पर बैठते थे लेकिन अब नए सीटिंग सिस्टम की लिस्ट जारी होने के बाद उन्हें 4 नंबर की सीट आवंटित की गई है। चार और पांच नंबर की सीट पहले खाली छोड़ी गई थी लेकिन अब उसे भी अपडेट किया गया है।


वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहले की तरह विपक्षी खेमे में 498 नंबर सीट पर बैठेंगे जबकि अखिलेश यादव सीट नंबर 355, टीएमसी सांसद सीट नंबर 354, केसी त्यागी सीट संख्या 497, सपा सांसद अवधेश प्रसाद की सीट बदल दी गई है। अब वह 357 नंबर की सीट पर बैठेंगे और इनके ठीक बगल की सीट यानी 358 नंबर की सीट डिंपल यादव की होगी।


वहीं वायनाड संसदीय सीट से पहली बार निर्वाचित हुईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को चौथी पंक्ति की सीट मिली है। प्रियंका 517 नंबर की सीट पर बैठेंगी। प्रियंका के आसपास केरल से कांग्रेस सांसद अदूर प्रकार और असन के सांसद प्रद्युत बोरलोई बैठेंगे।