Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
05-May-2020 08:31 AM
DELHI : लॉकडाउन के बीच शराब के लिए उमड़ी भीड़ के बाद दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके शराब खरीदने वालों की भीड कही से कम होती नहीं दिख रही है। दिल्ली में अहले सुबह से ही शराब खरीदने के लिए लोग लाइन में लगे दिखे। दिल्ली वालों पर शराब की बढ़ी दामों का कोई असर नहीं दिख रहा।
सोमवार को शराब के लिए हुए हंगामे के बाद दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का ऐलान कर दिया। आज से दिल्ली वालों को शराब खरीदने के लिए 70 फीसदी ज्यादा दाम चुकाने होंगे। इसके बाद पहले जो शराब की बोतल 500 रुपए में पड़ती थी, अब उसके लिए दिल्ली में 850 रु. चुकाने होंगे।
एक हजार की शराब की बोतल पर अब 1700 रुपए ढीले करने पड़ेंगे। 2000 की बोतल के लिए अब 3400 देने होंगे। दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। हालांकि शराब के दाम बढ़ जाने के बावजूद दिल्ली में शराब के शौकीनों को कोई लोगों को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। दिल्ली के कई इलाको में सुबह-सुबह शराब की दुकान पर भीड़ दिखाई देने लगी है।