ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / india / लॉकडाउन में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में...

लॉकडाउन में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां

17-May-2021 11:24 AM

DESK: कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाए गये है। इस दौरान होटल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके लॉकडाउन के दौरान होटल खुला रखा गया जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया गया। लेकिन जब इसकी भनक पुलिस को लगी तब होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ पुलिस ने किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में रेड मारा तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो लोगों को देह व्यापार कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया वही दो युवकों और दो युवतियों को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।



हरियाणा के हिसार स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की। जहां से दो लोगों को देह व्यापार कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ग्राहक बनकर होटल में गई और इस मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने होटल के मालिक सुरेश कुमार और मैनेजर विवेक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

  


होटल मैनेजर की पहचान चौधरीवास गांव निवासी विवेक के रुप में हुई है। लॉकडाउन में होटल खुला रखने पर भी केस दर्ज की गयी है। वही होटल में देह व्यापार करवाने के जुर्म में धारा 269, 270 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के समय होटल खोलकर महामारी को बढ़ावा देने का मामला भी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।