ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / india / लॉकडाउन में 450 किलोमीटर पैदल चलकर ड्यूटी बजाने पहुंचा पुलिस जवान, SP साहब...

लॉकडाउन में 450 किलोमीटर पैदल चलकर ड्यूटी बजाने पहुंचा पुलिस जवान, SP साहब ने जज्बे को किया सलाम

30-Mar-2020 10:06 PM

DESK : 450 किलोमीटर की दूरी कोई मामूली नहीं होती। हालांकि लॉकडाउन के दौरान ऐसी ढ़ेरों खबरें सामने आ रही है कि फलां जगह से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर पहुंच गया एक शख्स।लेकिन आपने घर से ड्यूटी बजाने के लिए पैदल 450 किलोमीटर की दूरी तय करने की बात अभी तक शायद ही सुनी होगी। तो चलिए इस जांबांज पुलिस जवान की कहानी बताते है जो अपने अधिकारियों के मना करने के बावजूद लॉकडाउन में ड्यूटी देने एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमा पैदल ही लांघ गया।


कोरोना संकट की इस घड़ी में जहां लोग घरों से निकलने में बच रहे है वैसे में कॉस्टेबल दिग्विजय शर्मा के 450 किलोमीटर चल कर ड्यूटी बजाने की बात से ही रोमांच हो उठेगा। इस कर्तव्यनिष्ठ जवान ने लॉकडाउन में ये परवाह नहीं कि वह कैसे यूपी से एमपी पहुंचेगा। लेकिन घर से पैदल ही निकल पड़ा दिग्विजय शर्मा, रास्ते में कही थोड़ी दूर के लिए लिफ्ट मिलती तो वे बैठ जाते फिर उतर कर पैदल चल पड़ते ।


20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दिग्विजय शर्मा ड्यूटी बजाने अपने गृहनगर यूपी से 450 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के राजगढ़ पहुंच ही गये। दिग्विजय़ ने बताया कि चलने से पहले उन्होनें अपने पचोर पुलिस स्टेशन के एसएचओ से बात कर कोरोना वायरस की आपदा की घड़ी में ड्यूटी निभाने की बात कही थी लेकिन इस्पेक्टर साहेब ने परेशानी को देखते हुए घर ही रहने की परमिशन दे दी थी। अब दिग्विजय़ के इस जज्बे को पुलिस विभाग के आलाधिकारी दिल से सलाम कर रहे हैं। राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि वे दिग्विजय शर्मा के कर्तव्यनिष्ठा के बारे में डीजीपी को पत्र लिखेंगे और प्रशंसा पत्र देने का अनुरोध करेंगे।