BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
17-May-2020 12:12 PM
DELHI :अभी-अभी केन्द्र सरकार ने बड़ा एलान किया है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की योजना मनरेगा के बजट में बड़ा इजाफा किया है। मनरेगा के बजट में 40हजार करोड़ का इजाफा किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका एलान करते हुए कहा कि मनरेगा का बजट 40 हजार करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है। पहले मनरेगा का बजट 61 हजार करोड़ रुपये था, अब इसमें 40 हजार करोड़ का इजाफा किया गया है।
निर्मला सीतारमण ने बताया कि बहुत सारे प्रवासी मजदूर अपने गांव जा रहे हैं इसलिए मनरेगा में कुछ प्रावधान किए हैं ताकि अगर वो भी मनरेगा में जुड़ना चाहे तो नामांकन करा सकें। सरकार अब मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों को खाना मुहैया कराया जा रहा है।इसके अलावा कैंप में रह रहे लोगों तक भी मदद पहुंच रही है। गरीबों तक फौरन आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों की घोषणाओं में कई सुधार रहे हैं जिसमें जमीन, मजदूर, लिक्विडिटी और कानून को संबोधित किया गया है। गरीबों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है. दालें भी 3 महीने पहले एडवांस में दे दी गईं हैं।
निर्मला सीतारमण ने बताया कि कुल 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे डाले गए हैं। जन धन योजना के तहत महिला खाता धारकों को 20,267 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं और जरूरतमंदों को सीधे कैश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबतक 16 हजार 394 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं और 6.81 करोड़ उज्जवला सिलेंडर बांटे गए हैं।