ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

अमन साहू के एनकाउंटर पर भड़का लॉरेंस बिश्नोई का भाई, सोशल मीडिया पर दी धमकी, कहा..सबका हिसाब जल्द होगा

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में अनमोल बिश्नोई ने लिखा है कि दो दिन पहले अमन साहू का पुलिस एनकाउंटर हुआ, ये हमारा भाई था और हम अपने भाई अमन साहू की लड़ाई लड़ेंगे. यह जो हुआ बहुत गलत हुआ है, जल्द सबका हिसाब होगा.

CRIME

14-Mar-2025 12:34 PM

By First Bihar

ANMOL BISHNOI DHAMKI: झारखंड के पलामू में हुए एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू की मौत के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया है. अनमोल ने अमन को अपना भाई बताते हुए लिखा कि जल्द ही सबका हिसाब होगा. अनमोल बिश्नोई पहले से ही मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर फायरिंग मामले में वांटेड है.


झारखंड के पलामू में दो दिन पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई काफी गुस्से में हैं उन्होंने  एक भड़काऊ पोस्ट किया है. अनमोल खुद कई मामलों में वांटेड है, उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमन साहू उसका ‘भाई’ था और उसके लिए वे लड़ाई जारी रखेंगे.


सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में अनमोल बिश्नोई ने लिखा है कि दो दिन पहले अमन साहू का पुलिस एनकाउंटर हुआ, ये हमारा भाई था और हम अपने भाई अमन साहू की लड़ाई लड़ेंगे. यह जो हुआ बहुत गलत हुआ है, जल्द सबका हिसाब होगा. पोस्ट के अंत में ‘जय बलकारी’ और ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ लिखकर अनमोल ने खुलेआम अपने इरादों को जाहिर किया है. अनमोल मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के अलावा अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांटेड है.


बता दें कि झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बीते दिनों एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, अमन साहू ने एसटीएस जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने जवान पर गोली चलाई. हमले में जवान घायल हो गया. फायरिंग के बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर को ढेर कर दिया. जख्मी हवलदार का नाम राकेश कुमार है. उन्हें मेदिनीनगर के MMCH में भर्ती कराया गया.


गैंगस्टर अमन साहू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जेल में था, जहां से उसे झारखंड की राजधानी रांची ले जाया जा रहा था. इस बीच पलामू के चैनपुर के पास उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया. पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने एनकाउंटर की पुष्टि की थी.


अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था. उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे. वह एक समय हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था और करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था. कोरबा में हुए गोलीकांड के बाद रायपुर पुलिस ने उसके 4 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया था. हाल ही में रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से रायपुर पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही थी.


अमन साहू का नाम कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जाता था. सूत्रों के मुताबिक, अमन लॉरेंस को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में उसे हाईटेक हथियार मिलते थे. रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बिल्डर के कार्यालय पर 13 जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में भी अमन के गैंग का नाम सामने आया था.