अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2020 11:18 AM
CHENNAI: हेयर स्टाइल के चक्कर में एक लड़के ने जिंदगी को ही अलविदा कह दिया. चौंकाने वाली ये घटना चेन्नई की है, जहां एक लड़के को लंबे बाल रखने बेहद पसंद थे, लेकिन मां ने जब उसके बाल कटवा दिये तब उसने आत्महत्या कर ली. हेयर स्टाइल को लेकर मां की डांट-फटकार से लड़का इतना दुखी हो गया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया.
बताया जा रहा है कि मोहना नाम की महिला फिल्म सिटी में काम करती है. उसका 17 साल का बेटा कुंदरथूर में पढ़ता था. 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर उसका बेटा मां से मिलने के लिए घर आया था. इस दौरान बेटे के लंबे बाल देखकर उसकी मां ने जमकर डांट लगाई. 19 जनवरी की सुबह मोहना अपने बेटे को लेकर नाई की दुकान पर गई और जबरदस्ती उसके बाल कटवा दिये.
इस घटना से लड़का इतना आहत हो गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काम से जब मोहना लौटी तब फंदे से लटकती बेटे की लाश देखकर उसके होश उड़ गये. मोहना को ये भरोसा नहीं हो पा रहा है कि महज छोटी सी बात पर उसका बेटा ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. वहीं पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.