ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / india / लाल किले पर हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी, मनिंदर सिंह मोनी अरेस्ट

लाल किले पर हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी, मनिंदर सिंह मोनी अरेस्ट

17-Feb-2021 11:21 AM

DELHI : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर मार्च के दौरान जबरदस्त हिंसा हुई थी.  हिंसा के दौरान लाल किले पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार कर लिया है. मनिंदर सिंह मोनी दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है और पुलिस की तलाश में जुटी हुई थी.

आपको बता दें कि मनिंदर सिंह मोनी वही शख्स है जिसे लाल किले पर प्रदर्शन के दौरान एक वायरल वीडियो में तलवार लहराते हुए देखा गया था. पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर ही उसका पीछा करना शुरू किया और काफी लंबी छानबीन के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हुई है. मनिंदर सिंह के घर से दो तलवारें भी बरामद की गई हैं. मनिंदर सिंह लगातार सोशल मीडिया के जरिए कई पोस्ट कर रहा था और उसे देखकर लगता है कि उसने किसान आंदोलन के साथ-साथ कट्टरपंथी तरीके से अपनी भावनाएं रखी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी मनिंदर सिंह सिंघु बॉर्डर पर अक्सर जाया करता था और किसानों का भाषण भी सुनता था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोनी को दिल्ली के पीतमपुरा एक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में मोदी ने बताया है कि उसने किसान आंदोलन को लेकर अपने साथ कई लोगों को जोड़ा वह ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए और अपने साथियों के साथ उसने ट्रेक्टर रैली के दौरान ही लाल किले में एंट्री ली. लाल किले में तलवार लहराते हुए उसने डांस किया और दूसरे प्रदर्शनकारियों का भी समर्थन किया. मोनी पेशे से एक मैकेनिक है. आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हिंसा हुई थी. ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे. कई किसानों को भी चोटें आई थी. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के लाल किले पर उत्पात मचाया था और जिस जगह पर तिरंगा फहराया जाता है वहां दूसरे झंडे को फहराया.