नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
02-Feb-2021 03:31 PM
DESK : पुलिस के नाम सुनते ही हमारे मन में बस निर्दयी, कड़क इंसान, गुस्से वाली तस्वीर सामने आती है, लेकिन आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा पुलिस स्टेशन की महिला सब इंस्पेक्टर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हमारी सारी धारना तो तोड़ देती है.
महिला सब इंस्पेक्टर सिरीशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक अनजान व्यक्ति के शव को कंधे पर रखकर दो किलोमिटर तक का सफर तय किया और फिर पूरे रिती रिवाज के साथ खुद उसका अंतिम संस्कार भी किया.
बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक लावारिश लाश मिली थी. यह लाश एक भिखारी की थी जिसने संभवत: ठंड या बीमारी से दम तोड़ दिया था. भिखारी की लाश खेत में पड़ी रही, लेकिन किसी ने उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं की. मामले की सूचना मिलते ही कासीबुग्गा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वो मृतक के शव को श्मशान पहुंचाने में मदद करें.
इसके बावजूद कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया तो सिरिशा ने खुद ही यह तय किया कि वो भिखारी का अंतिम संस्कार करेगी. इसके बाद एक मजदूर की मदद से सिरिशा ने भिखारी के शव को दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बाहर लाई और उसका अंतिम संस्कार किया. इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोट्टूरू सिरिशा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिरिशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं.