ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / india / कुश्ती मैच में मिली हार, गीता-बबीता फोगाट की बहन रितिका ने किया सुसाइड

कुश्ती मैच में मिली हार, गीता-बबीता फोगाट की बहन रितिका ने किया सुसाइड

18-Mar-2021 08:48 AM

DESK : महिला कुश्ती मैच में फोगाट सिस्टर्स ने अपने खेल के दम पर भारत का गौरव बढ़ाया है. गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका भी कुश्ती में देश का गौरव बढ़ाना चाहती थीं और इसके लिए लगातार प्रयासरत थीं, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था.

रितिका स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में  पहुंची पर वहां मिली हार के बाद उसने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट 12 से 14 मार्च के बीच भरतपुर में खेला गया था. द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले महावीर फोगाट भी उस टूर्नामेंट में मौजूद थे.

फाइनल मैच 14 मार्च को था और इसमें रितिका एक प्वॉइंट से हार गई थी. इस हार के बाद रितिका सदमें में चली गई थी. घरवालों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सदमे में नहीं उबर पा रही थी. 

बुधवार को रितिका ने पंखे में अपना दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर इस परिजनों को सौंप दिया  गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.