DESK:: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल रील बनाने में लगे हैं। रील बनाने का जुनून ऐसा कि खतरनाक जगहों पर भी रील बनाया जा रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रील बनाने का शौक इस कदर चढेगा कि पुल पर बीच सड़क पर आपस में लिपटकर महिलाएं नागिन डांस करने लगेगी। हैरान कर देना वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


वायरल यह वीडियो बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का बताया जा रहा है। जहां पनियहवा पुल पर दो महिला बीच सड़क पर लेटकर रील बनाते वीडियो में नजर आ रही है। महिलाएं पुल पर बीच सड़क पर लेट कर नाग नागिन की तरह रील बनाती दिख रही हैं। वही उनके बगल से वाहन गुजरते दिखाई दे रहा है।


बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने पुल पर रील बनाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह रील बनाने और यातायात प्रभावित करने पर आपत्ति जताई।


वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खड्डा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही बरवारतनपुर के नौका टोला निवासी सुशीला देवी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। वहीं, उसके साथ रील बनाने वाली दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।


प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पनियहवा पुल पर रील बनाने के मामले में सुशीला देवी का चालान किया गया है। दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।


पुल पर रील बनाने पर पहले से रोक

बताया गया है कि खड्डा के एसडीएम की ओर से पनियहवा पुल पर रील बनाने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद लोग पुल और रेलवे ट्रैक जैसी जगहों पर वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।


गुरुवार को दो महिलाओं के पुल पर लेटकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी रहता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।