पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
26-Nov-2020 12:50 PM
DESK : कृषि बिल पर किसानों का प्रदर्शन अब कई जगहों पर आक्रमक हो गया है. दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने अंबाला-पटियाल बॉर्डर पर रोक दिया है. जिसके बाद किसान उग्र होकर पुलिस पर पत्थराव करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया. किसानों पर आंशू गैस के गोले भी दागे गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.
हंगामे की खबर के बाद पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. गुरुग्राम में प्रदर्शन कर रहे एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव और अन्य किसानों को हिरासत में लिया गया है.
बिलासपुर थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर पर सवार होकर योगेंद्र यादव दिल्ली की ओर जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हरियाणा की भाजपा सरकार ने पंजाब जाने वाली बस सेवा निलंबित कर दी है. अंबाला पटियाला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ ट्रकों को खड़ा किया था, ताकि किसान आगे ना आ सके. लेकिन किसानों ने ट्रक को तोड़ दिया और आगे बढ़ रहे हैं.