ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / कोरोना वायरस ने भारत में दी दस्तक, चीन से आया डॉक्टर जयपुर के...

कोरोना वायरस ने भारत में दी दस्तक, चीन से आया डॉक्टर जयपुर के अस्पताल में भर्ती

27-Jan-2020 07:16 AM

JAIPUR: चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है. जयपुर में कोरोना वायरस के संदिग्ध एक मरीज की पहचान हुई है. जिसे सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटे एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रंमित होने का शक है. कोरोना वायरस से संभावित डॉक्टर को अलग वार्ड में रखा गया है. इसके साथ ही उनके पूरे परिवार की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं. 


राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने संदिग्ध मरीज के नमूने पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब भिजवाने के निर्देश दिये हैं. बताया जा रहा है कि प्रदेश के 4 जिलों में 18 व्यक्ति चीन की यात्रा कर लौटे हैं. संबंधित चारों जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को इन सभी को 28 दिनों तक लगातार निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं. आपको बता दें कि  चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है. चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 तक पहुंच गई है. 

इससे पहले शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस लेकर सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की. एडवाइजरी में लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी, समीक्षा, नियंत्रण की तैयारी का भी निर्देश दिया है. एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ सभी सर्विलांस अधिकारी को अलर्ट पर रहने का फरमान जारी किया गया है. 


क्या है कोरोना वायरस? 

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है. ये वायरस सामान्य जुकाम से लेकर सांस लेने तक की गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. इससे ग्रसित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, थकान, हांफना जैसे लक्षण नजर आते हैं. अभी तक कोरोना वायरस का कोई विशेष इलाज नहीं ढूंढा जा सका है. इस विषाणु से होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन का भी नहीं खोजी गई है. भारत में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक़, यह वायरस मर्स और सार्स वायरस की तरह जानवरों से आया है.