ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की MBBS छात्रा की मौत, फंदे पर लटकी...

आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की MBBS छात्रा की मौत, फंदे पर लटकी मिली डेड बॉडी

Kolkata RG Kar medical college: कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं। 20 साल की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा कमरहाटी ईएसआई अस्पताल के क्वार्टर में अपने कमरे में लटकी हुई पाई गई है।

03-Feb-2025 08:10 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Kolkata RG Kar medical college: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की 20 वर्षीय सेकेंड ईयर MBBS छात्रा आईवी प्रसाद अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलती मिली है। वह कोलकाता के कामरहाटी ESI अस्पताल क्वार्टर्स में अपनी मां के साथ रहती थी, जो वहीं डॉक्टर हैं। इस घटना के बाद आरजी कर में एक बार फिर से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया है।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात जब आईवी प्रसाद अपने कमरे में अकेली थी, तो उनकी मां ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उसकी मां ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे छत से लटकता पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कामरहाटी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक, आईवी प्रसाद आमतौर पर बहुत शांत स्वभाव की थी। पुलिस को शक है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपनी मां के साथ अकेले रहती थी, उसके पिता मुंबई में एक नेशनल बैंक में ऑफिसर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।