बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
29-Jan-2021 03:03 PM
DESK: 5 लाख का इनामी गैंगस्टर पपला गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था. पुलिस को देखते ही उसने फिल्मी स्टाइल में अपनी प्रेमिका के गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि इसकी हत्या कर दूंगा. पुलिस वापस लौट जाए. लेकिन पुलिस जब वापस नहीं लौटी तो वह छत से कूदकर भागने लगा. पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है.
कोर्ट में दोनों की हुई पेशी
दोनों को पुलिस ने आज अलवर के बहरोड़ कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद नीमराणा थाने की अलग-अलग बैरक में पपला और उसकी गर्लफ्रेंड जिया को रखा गया था. दोनों से पुलिस ने पूछताछ की. दोनों ने कई राज खोले है.
गर्लफ्रेंड चलाती है जिम
गैंगस्टर कोल्हापुर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था. उसने अपना नाम भी बदल लिया था उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. उसकी गर्लफ्रेंड का नाम जिया है. वह जिम चलाती है. वह अपने पास गैंगस्टर को छिपाकर रखी थी.
एके 47 से थाना पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे गुर्गे
कई क्राइम करने वाले गैंगस्टर को 6 सितंबर 2019 को अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था, लेकिन इस बीच अगले ही दिन एके 47 से थाना पर हमला कर उसके गुर्गे उसको छुड़ाकर ले गए. इस दौरान उसके गुर्गों ने लॉकअप तोड़ा था और थाने पर 20 राउंड फायरिंग की थी. जिसके बाद राजस्थान पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी.