Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
25-Oct-2023 02:22 PM
By First Bihar
DESK: देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। इस परिवर्तन को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने मंजूरी दे दी है। पैनल ने कुछ महीने पहले ही यह प्रस्ताव दिया था जिसे NCERT ने स्वीकार कर लिया है।
पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक के मुताबिक, नई एनसीईआरटी किताबों के नाम में बदलाव होगा। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और जिसे स्वीकार कर लिया गया है। NCERT पैनल के मंजूरी के बाद ये सारी नई किताबों में भारत नाम लागू होगा। एनसीईआरटी किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में "हिंदू विक्ट्रीज" को उजागर करने की भी सिफारिश की है।
बता दें कि एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है जब राजनीति गलियारे में देश का नाम INDIA को बदलकर भारत रखने की चर्चा तेज थी। बीते महीने सितंबर में जी20 समिट के दौरान देश के नाम को लेकर खूब सियासत हुई थी। राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था। अब जब NCERT की किताबों में इंडिया की जगह भारत लिखे जाने के प्रस्ताव के स्वीकृति मिल गई है तो एक बार फिर इसको लेकर सियासत गर्म होने की संभावना है।