बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Jan-2021 02:47 PM
DELHI: किसान ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान कई बैरिकेडिंग तोड़ते हुए किसान लाल किला पहुंच गए. इस दौरान किसानों ने लाल किला पर झंडा फहराया हैं. आंदोलन के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई है. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं.

मार्च के दौरान हंगामा जारी
दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में हंगामा जारी है. किसान कई बैरिकेडिंग तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए. लाल किला पर खालसा पंथ का झंडा फहरा दिया. इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई हैं.

किसान की मौत
ट्रैक्टर मार्च के दौरान आईटीओ के पास हंगामा करने वाले लोग और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ा रहे एक किसान की मौत हो गई. जिस किसान की मौत हुई है वह यूपी का रहने वाला है. हादसा ट्रैक्टर पलटने से हुआ. कई जगहों पर किसान स्टंट भी दिखा रहे हैं. जिससे ट्रैक्टर पलटने की घटना सामने आ रही है.