बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
05-Dec-2020 03:44 PM
DELHI: किसान बिल के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 10 दिन से टिकरी बॉर्डर पर जारी है. इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत कर हल निकालने की कोशिश हो रही है. आज 5वें दौर की बातचीत चल रही है. इसमें बताया रहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन कर सकती है.
विज्ञान भवन में चल रही बैठक
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल केंद्र की ओर से बातचीत कर रहे हैं. जबकि किसानों के 40 प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हो रहे हैं. यह बैठक विज्ञान भवन में हो रही है. किसानों को लेकर आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे. केंद्र सरकार चाह रही है कि यह आंदोलन जल्द खत्म हो जाए. क्योंकि इसको लेकर विपक्ष केंद्र पर निशाना साध रहा है.
किसानों के समर्थन में हड़ताल का एलान
किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. जिसके कारण किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वह पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे है. देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग किसानों का समर्थन और मदद के लिए तैयार हैं. इस बीच भारतीय परिवहन संघ ने 8 दिसंबर से हड़ताल करने का एलान कर दिया है. कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.