टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
28-Jan-2021 02:11 PM
DESK : गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा के बाद अब सरकार एक्शन में है. दिल्ली पुलिस ने कुछ किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इन किसानों के नेताओं के पासपोर्ट भी जब्त किए जाएंगे.
दरअसल दिल्ली पुलिस को शक है कि किसान नेता चुपके से विदेश भाग सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इमिग्रेशन की मदद से कुछ नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है.
वहीं दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हुई हिंसा के लिए मेधा पाटकर, बूटा सिंह, दर्शन पाल, राकेश टिकैत, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल और योगेंद्र यादव सहित 37 किसान नेताओं के खिलाफ समयपुर बादली थाने में एक एफआईआर दर्ज की है. वहीं अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.