Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
13-Jan-2025 01:24 PM
By First Bihar
DESK: केरल के पथानामथिट्टा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ 2 साल में 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। दलित समुदाय की इस लड़की से विभिन्न जगहों पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में अब तक 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमें से 4 नाबालिग भी हैं।
पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया था। लड़की का उसके खेल प्रशिक्षकों, साथी एथलीटों और सहपाठियों द्वारा शोषण किया गया है।
लड़की ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसके साथ 5 साल से यौन शोषण हो रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह भारत का पहला ऐसा केस है, जिसमें एक पीड़िता के साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने यौन शोषण किया और पुलिस ने इतनी ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।
अपलो बता दें कि लड़की एक एथलीट है। जांच में पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उनके कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों ने रेप किया है।
फिलहाल घटना की व्यापक जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस टीम को पथानामथिट्टा के पुलिस उपाधीक्षक पी. एस. नंदकुमार लीड कर रहे हैं। टीम में विभिन्न रैंक और थानों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल किये गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख रोजाना जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।