ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / केंद्र सरकार युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र...

केंद्र सरकार युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी

25-Sep-2023 03:41 PM

By First Bihar

DESK: पीएम रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 26 सितंबर को एक बार फिर विभिन्न विभागों में नौकरी पाए करीब 51 हजार युवाओं के बीच अपॉइंटमेंट लेटर का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 नवनियुक्त रिक्रूटर्स को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे।


दरअसल, देश में पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत सरकारी नौकरी पाए युवाओं को पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से ज्वॉइनिंग लेटर लेटर देते हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश में रोजगार की स्थिति को लेकर चर्चा भी करते हैं। देश में अबतक प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत करीब 6 लाख लोगों के बीच सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। अब मंगलवार को एक बार फिर पीएम मोदी 51 हजार नवनियुक्त रिक्रूटर्स को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 


दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में सुबह सवा 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ये नियुक्ति पत्र बाटेंगे। इससे पहले बीते 28 अगस्त 2023 को रोजगार मेला आयोजित किया गया था। जिसमें देशभर के 51 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। मुख्य रूप से गृह मंत्रालय में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। जिसके तहत CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस में 51 हजार युवाओं की नियुक्ति हुई थी।