ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग से 2 छात्रों की मौत, 100 बीमार, होटल से...

Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग से 2 छात्रों की मौत, 100 बीमार, होटल से मंगाकर बांटा गया था खाना

Karnataka Food Poisoning: कर्नाटक के मालवल्ली में फूड पॉइजनिंग से दो छात्रों की मौत हो गई है, वहीं 100 छात्र बीमार हैं।

19-Mar-2025 08:09 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Karnataka Food Poisoning: कर्नाटक के मालवल्ली में फूड पॉइजनिंग से दो छात्रों की मौत हो गई है। मेघालय के एक और छात्र ने मैसूर के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले छात्र का नाम नेमबंती मारवेन था। वह सोहपारू वेस्ट खासी हिल्स का रहने वाला था। इससे पहले, 16 मार्च को एक और छात्र की मौत हो गई थी। उस छात्र का नाम ख्रेहलांग खोंगतानी था। वह लिंडम, पिनुरसला, ईस्ट खासी हिल्स का रहने वाला था। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल छात्र कर्नाटक के मांड्या में एक अवैध हॉस्टल में रहते थे। 14 मार्च को होली के जश्न के दौरान परोसे गए बचे हुए खाने को खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे 100 छात्र थे, जो बीमार पड़ गए थे।


मांड्या जिले के स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, खाने में ज़हर की वजह से कुल 51 छात्र बीमार हुए थे। इनमें से 11 का इलाज मालवल्ली तालुक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, 40 अन्य का इलाज मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दुख जताते हुए कहा,'कर्नाटक में मेघालय के एक और युवा लड़के की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी सरकार पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही सभी बीमार बच्चों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। हमारी टीम इस मुश्किल समय में परिवारों की मदद करने के लिए कर्नाटक में है। उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना।


बताया जा रहा है कि मालवल्ली के एक होटल से लाए गए खाने की वजह से ज़हर फैला है। यह खाना पहले होली मनाने वालों में बांटा गया था। बाद में इसे स्कूल के छात्रों में भी बांटा गया। खाने के सैंपल को जांच के लिए बेंगलुरु भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट दस दिनों में आने की उम्मीद है।