ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / india / प्रेमी और प्रेमिका ने किया सुसाइड, एक साथ पेड़ पर लगाई फांसी

प्रेमी और प्रेमिका ने किया सुसाइड, एक साथ पेड़ पर लगाई फांसी

27-Jan-2021 10:30 AM

DESK:  प्रेमी और प्रेमिका अपने घर से फरार हो गए. जिसके बाद दोनों ने सुसाइड कर दी. एक ही पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और दोनों ने एक साथ सुसाइड कर ली. यह घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है.

शव मिलने से सनसनी

प्रेमी युगल का पेड़ से लटका शव हांसेमऊ के पास मिला तो गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते सैकड़ों गांव के लोग जुट गए. सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लड़की के परिजन पहुंचे युवती के शव की पहचान की. इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की. 

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि असेवा गांव की रहने वाली आरती की बहन की शादी राजपुर थाना क्षेत्र के गुबार गांव में हुई है. वह अपने बहन के गांव आती थी. इस दौरान ही पड़ोस के श्याम लाल के संपर्क में आई. जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. जब आरती के घरवालों को पता चला तो उसकी शादी 30 जून 2020 को मोहम्मदपुर थाना कुठौंद जालौन में कर दी. लेकिन आरती इससे खुश नहीं थी. वह चाहती थी कि उसकी शादी प्रेमी के साथ हो, लेकिन नहीं हो पाई. जिससे दोनों तनाव में रहते थे. जिसके बाद दोनों अपने-अपने घरों से निकले और एक जगह पर मुलाकात की. फिर फांसी लगाकर सुसाइड कर दी.