अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
24-Apr-2021 11:52 AM
DESK: जस्टिस एन.वी.रमना ने देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभाला है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस रमना ने CJI एसए बोबडे की जगह ली है। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत हुए हैं। जस्टिस बोबडे ने ही न्यायाधीश एन.वी.रमना के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा था।
नवंबर 2019 में जस्टिस बोबडे ने 47वें CJI के रूप में शपथ ली थी। जस्टिस रंजन गोगोई के सेवानिवृत होने के बाद जस्टिस बोबडे को CJI बनाया गया था। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत हुए हैं। आज शनिवार को जस्टिस एन.वी.रमना ने देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभाला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
जस्टिस एन.वी.रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था। 10 फरवरी 1983 को उन्होंने वकालत की शुरुआत की। 27 जून 2000 को वे आंध्रप्रदेश के हाईकोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए। जस्टिस रमना को फरवरी 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उन्होंने 10 फरवरी 1983 को वकालत के साथ करियर की शुरुआत की थी। जस्टिस रमना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं जो CJI बने हैं। जस्टिस रमना 26 अगस्त 2022 को रिटायर होंगे।