अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2024 08:52 PM
By First Bihar
One Nation, One Election: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लोकसभा सचिवालय ने एक संयुक्त संसदीय समिति (jpc) का गठन किया है। इस समिति (committee) में लोकसभा से 27 और राज्यसभा से 12 सदस्य शामिल होंगे। समिति का अध्यक्ष (Speaker) बीजेपी सांसद पीपी चौधरी(pp chaudhari) को नियुक्त किया गया है।
लोकसभा से शामिल सदस्यों में पीपी चौधरी के अलावा सीएम रेशम, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तम भाई रुपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, भर्तृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बालुनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जयसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्जी, टी एम सेल्वागणपति, जीएम हरीश, अनिल यशवंत देसाई, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शंभावी, के राधाकृष्णन, चंदन चौहान, बालशौरि वल्लभनेनी शामिल हैं।
राज्यसभा से शामिल सदस्यों में घनश्याम तिवारी, भुवनेश्वर कलिता, डॉ के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, संजय कुमार झा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, सांकेत गोखले, पी विल्सन, मानस रंजन, वी विजयसाई रेड्डी शामिल हैं।
बता दें कि लोकसभा में वोटिंग के बाद, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 को पारित कर दिया गया था। विधेयक के पक्ष में 263 और विरोध में 198 वोट पड़े थे। इसके बाद, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 को भी पेश किया था।
विपक्ष ने दोनों विधेयकों का विरोध करते हुए दावा किया कि ये संविधान के मूल ढांचे पर हमला हैं और इन्हें संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा जाना चाहिए। हालांकि, कानून मंत्री ने आश्वासन दिया कि ये विधेयक पूरी तरह से संविधान सम्मत हैं और राज्यों की शक्तियों को कम नहीं करते हैं। सरकार में शामिल दल इसके पक्ष में है जबकि विपक्ष इसपर आपत्ति जता रहा है। संयुक्त संसदीय समिति में अब इसपर विस्तृत चर्चा होगी।

