ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / साली से इश्क लड़ाना जीजा को पड़ गया महंगा: बीवी ने कोर्ट...

साली से इश्क लड़ाना जीजा को पड़ गया महंगा: बीवी ने कोर्ट परिसर में कर दी पिटाई, पति बोला..'हाथ मत उठा'

कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक पत्नी ने साली से अफेयर के शक में अपने पति को सबके सामने थप्पड़ मारने लगी। वीडियो वायरल हो चुका है और पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

23-Jul-2025 03:07 PM

By First Bihar

DESK: पत्नी के रहते साली से इश्क लड़ाना एक शख्स को भारी पड़ गया। कोर्ट परिसर में पत्नी ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। लोगों को पता चला कि दोनों पति और पत्नी है,विवाद का कारण साली है। साली के चक्कर में पड़े पति की बीवी ने जमकर पिटाई कर दी। 


पति बोलने लगा कि हाथ मत उठा लेकिन पत्नी ने उसकी एक ना सुनी। तभी किसी ने पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला राजस्थान के जोधपुर का है। जहां मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद उस समय सार्वजनिक हो गया जब पत्नी ने अपने पति पर उसकी बहन यानी साली के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए सबके सामने थप्पड़ों की बरसात कर दी।


कोर्ट परिसर बना विवाद का अखाड़ा

दरअसल, पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था और दोनों पक्ष सुनवाई के लिए जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पारिवारिक अदालत पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वह उसकी बहन (साली) के साथ प्रेम संबंध में है और इसी वजह से उनके वैवाहिक संबंध बिगड़ गए।


पति बोला.."हाथ मत उठा"

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला गुस्से में तमतमाई हुई अपने पति को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार रही है। वहीं पति बार-बार शांति से कहता रहा, “हाथ मत उठा, हाथ मत उठा,” लेकिन पत्नी का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।


 तमाशबीन बने लोग 

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। कई लोगों ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ..कुछ लोग पत्नी के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसा व्यवहार अनुचित और कानून की अवमानना के दायरे में आता है। घटना की सूचना मिलते ही उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है..