ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / जोधपुर AIIMS को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और...

जोधपुर AIIMS को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम

Bomb threat to Jodhpur AIIMS: जोधपुर एग्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

13-Feb-2025 09:58 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bomb threat to Jodhpur AIIMS: राजस्थान के जोधपुर एग्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही डॉग स्क्वॉयड की मदद से बम को खोजने की तलाश शुरू की गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एम्स के निदेशक को परिसर में आत्मघाती आरडीएक्स बम ब्लास्ट की धमकी का ई-मेल मिला है।


धमकी भरा मेल मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने बासनी थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एम्स में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण भारत की अन्ना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के नाम से ई-मेल मिला था। जिसके बाद पुलिस ने एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की मदद से कोने-कोने की तलाशी ली गई।


सर्च टीम को तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन  जारी रहेगा। दरअसल धमकी भरा ई-मेल अन्ना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के नाम से भेजा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि वह कोई फर्जी व्यक्ति हो सकता है। वहीं पुलिस की साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।