ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / india / यूनिवर्सिटी में धरना और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी पर JNU सख्त, प्रदर्शन किया तो...

यूनिवर्सिटी में धरना और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी पर JNU सख्त, प्रदर्शन किया तो अब लगेगा इतना जुर्माना

12-Dec-2023 09:04 AM

By First Bihar

DELHI: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में धरना देना और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करना महंगा पड़ेगा। यूनिवर्सिटी के अंदर इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी में धरना और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने पर जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इसको लेकर जेएनयू प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है।


जेएनयू प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कैंपस में मांगों को लेकर धरना देने वाले छात्रों पर 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई राष्ट्र विरोधी नारे लगाएगा तो उसे जुर्मानें के तौर पर 10 हजार रुपये देने होंगे। विश्वविद्यालय के इस आदेश के बाद एक तरफ जहां छात्रों के कुछ गुटों में खुशी है तो कुछ में नाराजगी देखी जा रही है।


इस नए आदेश पर छात्र संगठनों ने कहा है कि छात्रों के प्रदर्शन करने पर रोक लगाने की बात कही जा रही है, वह बिल्कुल गलत है क्योंकि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के संवैधानिक अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है हालांकि देश विरोधी नारेबाजी पर 10 हजार के जुर्माना के प्रावधान को सही बताया है लेकिन विश्वविद्यालय के अंदर अगर कोई संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो उसे रोकना ठीक नहीं है।