ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / india / JNU वाली शेहला रशीद को उसके पिता ने बताया देशद्रोही, DGP को पत्र...

JNU वाली शेहला रशीद को उसके पिता ने बताया देशद्रोही, DGP को पत्र लिख मांगी सुरक्षा

01-Dec-2020 07:32 AM

DESK : जेएनयू की पूर्व छात्र और कन्हैया कुमार की गरीबी शेहला रशीद को उसके पिता देशद्रोही बता रहे हैं. शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद ने कहा है कि उनकी बेटी देशद्रोही गतिविधियों में शामिल है और उनकी जान को खुद अपनी ही बेटी से खतरा है. उन्होंने शेहला के खिलाफ जांच की मांग की है.

शेहला के पिता अब्दुल रशीद ने जम्मू कश्मीर के डीजीपी को एक लिखित शिकायत  भी की है. जिसमें यह कहा है कि उनकी बेटी को देशद्रोही  गतिविधियों में शामिल है और मेरे घर से ही इनको संचालित कर रही है. अब्दुल रशीद ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी शेहला को कई बार गलत रास्ते पर चलने से रोका, लेकिन उस ने उनकी एक नहीं सुनी उल्टा उन्हें ही अब धमकाना शुरू कर दिया. रशीद ने जो डीजीपी को शिकायत की है उसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि उनकी बेटी की तरफ से चलाई जा रही एनजीओ और अन्य संपत्तियों की जांच कराई जाए.

पिता की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद शेहला रशीद भी बचाव में सामने आई है. शेहला ने अपने पिता की तरफ से लगाए गए आरोपों पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि परिवार में ऐसा नहीं होता जैसा मेरे पिता ने किया है. उन्होंने मेरे साथ साथ मेरी मां और बहन पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. आपको याद दिला दें कि शेहला रशीद उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब जेएनयू के अंदर देश विरोधी नारे लगाए जाने का मामला सबके सामने आया था.