हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jun-2023 06:34 PM
By First Bihar
DESK: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम सृष्टि आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने के तीसरे दिन उसे बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बीते मंगलवार को सृष्टि खेलने के दौरान घर के पास ही बोरवेल में जा गिरी थी। जिसके बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर जरूरी निर्देश दिए थे।
दरअसल, बीते मंगलवार को सीहोर के बड़ी मुंगावलीगांव निवासी राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बेटी सृष्टि खेलते खेलते वहां पहुंच गई और बोरवेल में जा गिरी थी। इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया था। मौके पर जिले के डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारी लगातार कैंप कर रहे थे। बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
परिजनों के साथ साथ इलाके के लोगों की सांस भी अटकी हुई थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हालात पर लगातार नजर बनाए हुए थे। घटना के तीसरे दिन करीब 55 घंटे बाद गुजरात से आई तीन सदस्यीय रोबोटिक टीम ने सृष्टि को 300 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाल लिया। सृष्टि के बाहर आते ही उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं इलाके के लोगों में भारी निराशा देखने को मिल रही है।