पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Feb-2020 07:18 AM
DELHI: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है. जावेद अख्तर अक्सर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़े रहते हैं. इस बार पीएम पर हमला बोलते हुए जावेद अख्तर ने नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया है. एक इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने पीएम मोदी को फासीवादी करार दिया है.
इंटरव्यू में जब जावेद अख्तर से सवाल पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? इस पर उन्होंने कहा कि बेशक पीएम मोदी फासीवादी हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं. फासीवाद एक विचार है. एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से श्रेष्ठ समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं. जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं.
वहीं जब डायरेक्टर महेश भट्ट से मीडिया ने पूछा कि क्या भारत देश वाकई इस्लामोफोबिक है जैसा कि दुनिया भर के मुस्लिमों द्वारा ऐसा कहा जा रहा है ? इस पर महेश भट्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये फोबिया कहीं ना कहीं निर्मित भी किया गया है क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है. हम सभी लंबे समय से साथ रह रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि लोगों में मुस्लिमों को लेकर डर बैठाया जा सके, मुसलमानों से नफरत करना ही बीजेपी की लाइफलाइन है.