ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / india / भारत में जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन, सबसे पहले इन लोगों को दी जाएगी...

भारत में जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन, सबसे पहले इन लोगों को दी जाएगी

23-Nov-2020 11:10 AM

DESK : देश भर में कोरोना से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना ने तेज रफ़्तार पकड़ ली है और पिछले 6 दिन के अंदर 628 लोग अपनी जान कोरोना से गंवा चुके हैं. हालांकि कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग का यह 11वां महीना चल रहा है. लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का सिलसिला अभी भी जारी है. 


उन्होंने कहा कि देश में 90 लाख कंफर्म केस में करीब 85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा रिकवरी रेट भारत का है. हालांकि कुछ शहरों में हालात चिंताजनक हैं. पिछले समय में कोरोना के केस बढ़े हैं. हमने लोगों को आगाह किया था. बेसिक प्रोटोकॉल को फॉलो करने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के खतरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि यहां की हालत को कंट्रोल में लाने के लिए केंद्र ने दो बार दखल दिया था. राज्य सरकार को बकायदा सभी तरह की जानकारी दी गई. इसका नतीजा रहा है कि कोरोना का खतरा कम हुआ. अब दोबारा से हमने दखल दिया है. कोरोना टेस्ट बढ़ाने पर जोर है.


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. प्रधानमंत्री खुद हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं. पहले दिन से ही वह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हम सरकारों के साथ मिलकर कोरोना को फिर से हराएंगे. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन कंपनी हैं. इनमें से 30 की नजर भारत पर है. देश में पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. 2021 के पहले तीन महीने में हमें वैक्सीन मिलेगी. सितंबर तक 25 से 30 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी.

 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिस और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके बाद 65 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी. फिर 50 साल से अधिक के ग्रुप को और फिर कोमर्बिडिटी के मरीजों को दी जाएगी.