ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / india / जम्मू कश्मीर की शोपियां में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर.. सेना का एक जवान...

जम्मू कश्मीर की शोपियां में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर.. सेना का एक जवान शहीद

28-Mar-2021 07:07 AM

DESK : जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है हालांकि इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। शनिवार की शाम शुरू हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं और अभी भी इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। 


दक्षिण कश्मीर के वनगाम इलाके में यह मोदी की मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को यह इनपुट मिला था कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं इसके बाद पूरे इलाके को घेरा गया और ऑपरेशन की शुरुआत की गई। पहले आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उनकी तरफ से फायरिंग होने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। एनकाउंटर में घायल हुए सेना के जवानों को 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां बुरी तरह से घायल सेना के एक जवान ने दम तोड़ दिया। इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर देना की तरफ से अभी भी तलाशी ली जा रही है। 


शोपियां में इससे पहले 22 मार्च को सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया था। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने रात के वक्त मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू की थी। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में  सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था। इस हफ्ते अब तक शोपियां में छह आतंकियों को ढेर किया गया है।