DESK: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अनियंत्रित बस के पलटने से बिहार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस गोरीपोरा में अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस के अचानक पलटने से उस बस में सवार बिहार के चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए एसडीएच पंपोर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतकों की पहचान इस्लाम अंसारी, मो. अलाउद्दीन, कैसर आलम और राज करण दास के रुप में हुई है। चारों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के पलटने से हुई दुर्घटना में बिहार के 4 लोगों की मृत्यु दुःखद। प्रत्येक मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 18, 2023