ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / पुंछ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को दबोचा, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

पुंछ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को दबोचा, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। मंडी सेक्टर से दो आतंकवादी गिरफ्तार, एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद। पूछताछ में कई सुराग मिले।

31-Aug-2025 02:43 PM

By First Bihar

DESK: आंतवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक AK-47  और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।


पुंछ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी भी की। सबसे पहले आजमाबाद इलाके में एक घर पर दबिश दी गई, जहां से स्थानीय निवासी तारिक शेख और उसके साथी, चैंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया।


अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले। इनपुट के आधार पर पुलिस ने जलियां गांव स्थित तारिक शेख के किराए के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से हथियार बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।