ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 से 2 टेररिस्ट के...

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 से 2 टेररिस्ट के छिपे होने की आशंका

11-Nov-2023 04:11 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रूक रूक कर फायरिंग हो रही है। परिगाम क्षेत्र में आतंकियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


दरअसल, सेना को पुलवामा के परिगाम क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जबाव में सेना की तरफ से भी फायरिंग की गई। इलाके में 1 से 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सेना का ऑपरेशन जारी है।


बता दें कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद को भी बरामद किया था। आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।