ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोगों के लिए अच्छी खबर, चुनाव आयोग...

जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोगों के लिए अच्छी खबर, चुनाव आयोग ने दिया वोटिंग का राइट

18-Aug-2022 10:22 AM

DESK: जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोगों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू कश्मीर में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो भी बाहरी लोग कश्मीर में रह रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराकर मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रेजिडेंस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटिंग कर सकेंगे। 



हृदेश कुमार की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक़ जम्मू कश्मीर में इस बार लगभग 25 लाख नए मतदाताओं का नाम सूची में ऐड कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में रहने वाले कोई भी गैर स्थानीय कर्मचारी, छात्र, मजदूर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकेंगे। इस बात की जानकारी भी हृदेश कुमार ने ही दी है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए रेजिडेंस सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी मतदान कर पाएंगे। 



गैर स्थानीय लोगों के वोटिंग से जुड़ी जानकारी देते हुए हृदेश कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद पहली बार वोटर लिस्ट में विशेष संशोधन हो रहा है। इस बार बड़े पैमाने पर परिवर्तन की संभावना है।