हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Nov-2020 09:40 AM
DESK: दीपावली के मौके पर भी पाकिस्तान के सैनिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. पाक सैनिकों ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ने हुए फायरिंग की. इस घटना में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए. 6 नागरिकों की भी इस हमले में मौत हो गई. पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, केरन, गुरेज सेक्टर में फायरिंग की.
पाक के 11 जवानों को मार गिराया
भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3 कमांडों समेत 11 जवान ढेर कर दिया. जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के कई बंकरों को भी तबाह कर दिया है. यही नहीं फ्यूल डम्प और लॉन्च पैड भी तबाह कर दिया है. पाक के 11 जवानों के ढेर करने के साथ-साथ 16 पाकिस्तान के जवान को भी जख्मी किया है.
घुसपैठ करा रहे थे पाक सैनिक
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सैनिक भारतीय सीमा में आतंकवादियों को घुसाना चाहते थे. जिसके कारण ही इस तरह की हरकत की. जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह से ही एलओसी पर फायरिंग हो रही थी.