अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2020 02:41 PM
DELHI: जम्मू-कश्मीर में डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है. जिसके बाद बीजेपी गदगद है.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो बार-बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है तो पहली बात ये जान लें कि वो एलायंस बीजेपी से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था. जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में बीजेपी को इतने वोट मिले हैं जो एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो बीजेपी का वोट इनसे ज्यादा है,
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है. लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है. लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है. बीजेपी की जम्मू और कश्मीर में जीत बहुत ही उत्साहवर्धक है. ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है. जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है. कुलगाम में 78.9 प्रतिशत वोट पड़ा, शोपियां में 70.5 प्रतिशत वोट पड़ा, पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी वहां पर 7.4 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. जहां 2018 के पंचायती चुनाव में 1.1 प्रतिशत वोट पड़े थे.