ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / india / जल्द पटरी पर दौड़ेंगी 100 स्पेशल ट्रेनें, बिहार के लोगों को होगा फायदा...

जल्द पटरी पर दौड़ेंगी 100 स्पेशल ट्रेनें, बिहार के लोगों को होगा फायदा

10-Jun-2021 08:10 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमने और बिहार में लॉकडाउन हटाने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य होने की संभावना बढ़ गई है. यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और उनके सुविधा के लिए इस हफ्ते रेलवे पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने और पहुंचने वाली 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों की संख्या बढ़ने की संभावना है.


रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार देशभर में इस हफ्ते और 100 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की योजना है. इसमें ज्यादा जोर बिहार और यूपी के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर है. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया अभी देश में 889 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. यात्रियों की जरूरत के हिसाब से ट्रेन सेवाएं लगातार बढ़ाई जा रही है. मई और जून में कई ट्रेनें चलाई गई.


आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी पिक से पहले लगातार ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जा रही थी. अप्रैल में देशभर में 1500 ट्रेनें चलाई जा रही थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के जानलेवा होने के बाद बढ़ी पाबंदियों के कारण ट्रेनें कम कर दी गई. लेकिन जिस तरह से कोरोना के एक्ट मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है, अगले 5 दिन के अंदर 100 नई ट्रेनें चलाने की योजना है.