Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
06-Nov-2020 11:07 AM
JAIPUR: एक लड़की तेज रफ्तार ऑडी चला रही थी. इस दौरान एक युवक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक करीब 30 फीट उपर उछला और एक छत पर जाकर गिरा. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना राजस्थान के जयपुर की है.
ऑडी में थी 2 लड़कियां
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां सुबह सुनसान सड़क पर तेज रफ्तार में ऑडी कार दौड़ा रही थी. इस दौरान युवक को टक्कर मारी. युवक पुल से करीब 30 फीट हवा में उछलकर पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा. उसका एक पैर के चिथड़े उड़ गए और पैर कटकर अलग हो गया. इस दौरान कार भी पुल से टकरा गई.
एयर बैग खुलने से लड़कियों की बची जान
इस हादसे के बाद ऑडी कार का एयर बैग खुल गया. जिसके कारण दोनों लड़कियों की जान बच गई, लेकिन युवक की मौत हो गई. युवक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था. वह मिशन कम्पाउंड की तरफ से एलीवेटेड रोड से गुजर रहा था. इस दौरान ही यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बड़े घरों की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.