Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Bihar News: बिहार की जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप NEET छात्रा मौत मामला: कोर्ट ने पूछा-मनीष रंजन को कस्टडी में रखने की आवश्यकता है या नहीं है? CBI ने दिया यह जवाब Viral Video: गांव में दो युवतियों की शादी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे मजे Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार के एक खनन इंस्पेक्टर का ‘सेटिंग मॉडल’ बेनकाब...शिकायतकर्ता को ही सेट कर लिया, अकाउंट में लाखों रू लेने की बात हुई प्रमाणित तो आवेदक ही पलट गया, क्या दर्ज होगा केस ? बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप
28-Feb-2026 01:26 PM
By FIRST BIHAR
US Israel Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर दो तरफा हमला बोल दिया है। हमले के बाद भारत ने इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिको को सर्तक रहने की सलाह दी है।
दरअसल, इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर व्यापक सैन्य हमला किया है, जिसमें लगभग 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा (यहूदी की ढाल) रखा है, जबकि उसके प्रधानमंत्री ने इसे शेर की दहाड़ बताया है।
हमले में ईरान के राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी के मुख्यालय सहित कई अहम सरकारी भवनों को निशाना बनाया गया है। अली खामेनेई के आवास पर भी मिसाइलें गिरी हैं, जिससे भारी नुकसान की रिपोर्ट आई है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के अनुसार, कुल 7 मिसाइलें उनके प्रमुख ठिकानों पर गिर चुकी हैं।
अमेरिका ने अपने युद्धपोत अब्राहम लिंकन और नौसेना व वायुसेना के माध्यम से हमले को अंजाम दिया है। खबर है कि ईरान के कॉम शहर पर भी हमला किया गया है। तेहरान सहित कई क्षेत्रों में इमारतों से धुएं के गुब्बारे उठते देखे जा रहे हैं।
इजरायल ने अपने शहरों में उच्च अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकों को घरों के अंदर रहने का निर्देश दिया गया है और स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही इजरायल में अलर्ट सायरन भी बज रहे हैं। इसी बीच भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने का आग्रह किया है।