DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां बापू धाम इलाके में एक IRS अधिकारी ने खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. नई दिल्‍ली इलाके के DCP ने घटना की पुष्टि की है.

मृतक अधिकारी की पहचान  IRS ऑफिसर केशव सक्सेना के रुप में की गई है. केशन सक्सेना  बापू धाम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे.  पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है. 

बताया जा रहा है कि पुलिस को  बुधवार की सुबह सूचना मिली की  IRS ऑफिसर केशव सक्सेना को उनकी पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उनकी पत्नी ने बताया कि बेड शीट का फंदा बनाकर उन्होंने पंखे से लटकर जान दी. केशव सक्सेना आईटीओ स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में कार्यरत थे. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पता चलता है कि वह अवसाद में थे. अब पुलिस जांच में जुट गई है.