ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / india / दो धमाकों से दहला ईरान का ये शहर, ब्लास्ट में अबतक 73 लोगों...

दो धमाकों से दहला ईरान का ये शहर, ब्लास्ट में अबतक 73 लोगों के मौत की खबर; 150 से अधिक लोग घायल

03-Jan-2024 07:49 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर ईरान से आ रही है, जहां एक के बाद एक दो धमाकों से केरमन शहर दहल गया। दो धमाकों में अबतक 73 लोगों के मौत की खबर है जबकि 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को केरमन शहर में सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर हो रहे समारोह के दौरान ये दोनों धमाके हुए हैं। कासिम सुलेमानी की कब्र के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और इस अवसर पर सुलेमानी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा था, तभी दो जोरदार धमाके हुए। ईरान के उप गवर्नर ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है।


बता दें कि अमेरिका ने जनरल क़ासिम सुलेमानी को 3 जनवरी 2020 को एक ड्रोन हमले में मार गिराया था। सुलेमानी को देश के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था। सुलेमानी की मौत को चार साल पूरे हुए हैं। ऐसे में सुलेमानी की कब्र पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, इसी दौरान दो ताकतवर धमाके हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।