ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / IPS transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 10 जिलों...

IPS transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 10 जिलों के SP; 16 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफ़र

देश में चुनावी माहौल है। ऐसे में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं ताकि प्रसाशन को काम करने में कहीं किसी भी तरह की समस्या या सामांजस्य बनाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

18-Sep-2025 02:55 PM

By First Bihar

देश में चुनावी माहौल है। ऐसे में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं ताकि प्रसाशन को काम करने में कहीं किसी भी तरह की समस्या या सामांजस्य बनाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे में अब एक बार फिर पुलिस महकमे में तबदला यानी ट्रांसफर किया गया है। इस बार 10 जिले के पुलिस कप्तान यानी एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार,चुनावी साल में ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को भी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसको लेकर जो लिस्ट जारी किया गया है उसके मुताबिक कुल 16 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार को जारी किए आदेश में एसएसपी हेमराज मीना को हटा दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई अफसर का ट्रांसफर किया गया है। 


जानकारी के अनुसार हेमराज को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया। अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 


इसके अलावा लखनऊ में तैनात एसपी सुरक्षा जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया जिले का एसपी के पद नई तैनाती मिली है। इसके साथ ही साथ देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है। सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को हरदोई का एसपी बनाया गया है। आगरा रेलवे में एसपी के पद पर तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है।


उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। प्रतापगढ़ जिले में तैनात एसपी डॉ. अनिल कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है। प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।