ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / INTERNATIONAL उड़ानों पर लगी रोक 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई, DGCA ने जारी...

INTERNATIONAL उड़ानों पर लगी रोक 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई, DGCA ने जारी किया निर्देश

23-Mar-2021 08:59 PM

DESK: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना को लेकर कई राज्यों में तो लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए हैं। इसे देखते हुए नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर लागू निलंबन को 30 अप्रैल 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।


पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 31 मार्च तक के लिए थी लेकिन अब इसे एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि यह रोक माल वाहक विमानों और DGCA की परमिशन से चलाई जा रही उड़ानों पर लागू नहीं होगी। इंटरनेशनल उड़ानों पर लगी रोक को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए DGCA ने नोटिफिकेशन जारी किया है। 


DGCA कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी अगले माह 30 अप्रैल तक सभी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर रोक रहेगी। लेकिन जरूरत महसूस किए जाने पर कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर संबंधित ऑथोरिटी की मंजूरी लेकर उड़ानों को संचालित किया जा सकता है। गौरतलब है कि विदेशों से आने वाले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए उड़ानों पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है। बता दें कि देश में 700 से अधिक लोग कोरोना के नए स्ट्रेन के चपेट में आ चुके हैं।