वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
30-Jan-2021 07:14 AM
PATNA : कोरोना महामारी के दौर में बंद किए गए भारत नेपाल बॉर्डर को खोल दिया गया है। भारत और चीन की सीमा से जुड़े 30 बॉर्डर को नेपाल सरकार ने सशर्त खोलने की मंजूरी दी है। इसमें वीरगंज के अलावा उत्तर बिहार से लगे एक दर्जन से ज्यादा बॉर्डर शामिल हैं। लॉकडाउन के बाद मार्च के महीने में यह सभी बॉर्डर बंद कर दिए गए थे।
नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता चक्र बहादुर बुढ़ा के मुताबिक भारतीय नागरिकों को नेपाल आने के लिए गृह मंत्रालय की स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। उन्हें अब बताना होगा कि वह क्यों आना चाहते हैं। उन्हें प्रायोजन के साथ निवेदन पंजीकृत करना होगा। अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें नेपाल में प्रवेश से मिल पाएगा। हालांकि तीसरे देश के नागरिकों को स्थल मार्ग से अनुमति नहीं दी गई है। वह फ्लाइट से आ सकते हैं। बिहार से सटे नेपाल के खजूरगाछी, घंटाबारी, इनरवा, भिट्टामोड, बलमुआ, बंकूरा, मटिअरवा, त्रिवेणी, गौर और वीरगंज बॉर्डर खोले गए हैं।
शुक्रवार को इस मामले में गृह मंत्रालय की एक अहम बैठक हुई थी जिसके बाद बॉर्डर खोलने की घोषणा की गई। इसके बाद नेपाली नागरिकों को निर्बाध आवाजाही की अनुमति दी गई है जबकि भारत के लोग अगर नेपाल में जाएंगे तो उन्हें शर्तों का पालन करना होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए अब वहां के गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। हाल के दिनों में भारत नेपाल के संबंधों में आए खिंचाव के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।