ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / india / इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने...

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापट्टनम-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इंजन खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं.

28-Mar-2026 02:16 PM

By FIRST BIHAR

Indigo Flight Emergency Landing: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह 10:53 बजे दमकल विभाग को इमरजेंसी कॉल मिला, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। 


फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार 10:59 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट (6E 579), जो बोइंग 737 विमान था, में कुल 161 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।


अग्निशमन विभाग के अनुसार, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इमरजेंसी घोषित होने के बाद एयरपोर्ट पर रनवे 28 को लैंडिंग के लिए चुना गया और रनवे के चारों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व एंबुलेंस तैनात कर दी गईं। लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


इससे पहले 26 मार्च को भी विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को लैंडिंग के दौरान ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा था। यात्रियों के मुताबिक, विमान रनवे को छूने के बाद अचानक ऊपर उठ गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में विमान ने दिल्ली और गाजियाबाद के ऊपर कुछ मिनट चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग की।


बता दें कि पिछले महीने भी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट के एक इंजन में खराबी आने के बाद इमरजेंसी घोषित की गई थी। उस दौरान भी करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमानों में इस्तेमाल होने वाले CFM56 इंजन में पहले भी तकनीकी खामियां सामने आ चुकी हैं, जिस पर कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस नजर रखे हुए हैं।